अजब गज़ब रेलवे स्टेशन - आपको जानकार थोड़ी हैरानी हो सकती है जी हाँ लेकिन यह बिलकुल सच है | अभी हाल ही मे मैं रेलवे मे सफर कर राजस्थान के भवानी मंडी पर पहुंचा तो मेरे मोबाइल का नेटवर्क 10 कदम चलने पर मध्य प्रदेश नेटवर्क तो कभी 10 कदम पीछे आने पर राजस्थान नेटवर्क आ जाता तो मैंने इसका क्या माजरा है पता किया तो पता चला की भवानी मंडी रेलवे स्टेशन का आधा भाग राजस्थान मे है तो आधा भाग मध्य प्रदेश मे और यही कारण है की ऐसा होता है । आइये जाने कुछ अनोखी बाते भवानी मंडी या एक स्टेशन पर दो राज्यो का होना कैसे ।

बार्डर पर है रेलवे स्टेशन -
यह अनोखा रेलवे स्टेशन भवानी मंडी रेलवे स्टेशन है जो राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों ही राज्यो के अंतरगर्त आता है । इस स्टेशन के एक छोर पर मध्य प्रदेश तो दूसरी छोर पर राजस्थान का बोर्ड लगा हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योकि इस रेलवे स्टेशन पर एक छोर पर मध्य प्रदेश की सीमा शुरू होती है तो वही दूसरी छोर पर राजस्थान की सीमा खत्म ।
मजेदार है रेलवे स्टेशन भवानी मंडी
इस रेलवे स्टेशन की खास बात तो यहाँ का बुकिंग काउंटर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले मे तो स्टेशन का इंट्री का रास्ता और वेटिंग रूम राजस्थान के झालावाड़ जिले मे है ।
एक और मजेदार बात यह है कि यहाँ पर टिकट काटने वाला मध्य प्रदेश मे बैठता है और टिकट लेने के लिए लोग राजस्थान मे खड़े होते है ।
इस रेलवे स्टेशन से करीबन 350 से अधिक स्टेशन सीधे जुड़े हुए है और यहाँ पर रोजाना 8 - 10 हजार यात्रियो का आगमन होता है।
यात्री भी ऐसे लेते है चुटकी -
भवानी मंडी रेलवे स्टेशन दो राज्यो के बार्डर पर पड़ने की वजह से यहाँ पर आने वाले यात्री भी इस पर खूब चुटकी लेते है। अक्सर यहाँ पर यात्री आपस मे मजे लेते है कि हम उतरे तो मध्य प्रदेश मे थे और पानी पीने राजस्थान गए थे ।
यहाँ की प्रशासनिक वयवस्था भी काफी मजेदार है। रेलवे स्टेशन पर जिस स्टेशन की सीमा मे कोई घटना होती है तो उसी राज्य की पुलिस उस मामले को देखती है ।